नफ़रत से देखती है बहुत आशिक़ी मुझे
डसती है आ के रात में वो चाँदनी मुझे
छू लूँ जिसे भी सूख के मुरझा सा जाता है
हासिल यही सिफ़त है एक क़ुदरती मुझे
मेरे ख़्याल तक में है बस मौत का आलम
देखे है कैसे घूर के ये ज़िंदगी मुझे
जिस में फक़ीर के लिए कोई जगह नहीं
बेहतर है उस महल से मिरी झोपड़ी मुझे
चेहरा मलीन था ग़मों से आँख थी भरी
कल ही मिली थी चौक पे तो ज़िंदगी मुझे।
“साहिल” तुझे खबर नहीं इस बात की लगी
मक़बूल कर चुकी है बहुत शायरी मुझे।।
