जो इस में गया है वो समझो मरा है
मुहब्बत में जारी वही सिलसिला है
कभी भी ना पूरी मयस्सर हुई ये
मुझे ज़िंदगी से यही इक गिला है
बुझाती है अब तो चराग़ों को चुन के
ये किसने हवा को इशारा किया है
जो फल से लदे हैं वो झुक कर हैं मिलते
वो बे-फल शज़र देख कितना तना है
मिरे यार आए नमक ले के मिलने
उन्हें है पता ज़ख़्म मेरा हरा है
गुज़रती है “साहिल” की शब मय-कदे में
ये इक बेवफ़ा से वफ़ा का सिला है ।
