जब तुम थी उजाला सा था मेरी जिन्दगी में,
अब तो ऐसा मानों जैसे अंधेरा सा छा गया।
पता नहीं क्यूं ऐसा लग रहा है
जेसे कोई मेरा जमीर ही खा गया । ।
वो केवल अल्फाज ही बदले थे तेरे तो,
मेरे तो पता नही लफ्जों पर जेसे विराम सा आ गया।
अब क्या शिकवे, क्या शिकायत तुमसे,
यूं मानो मेरी जिन्दगी में
तेरे आने और जाने से पता नहीं क्यूं मातम सा छा गया।।
काश तुम होती मेरे साथ तो कलियाँ भी खिलती मेरी जिंदगी में
अब तो ऐसा लग रहा है जेसे भँवरा उन्हे ही खा गया।
✍️ Rn khichar
