दुखी मत हुआ करो कभी आ जाया करेंगे,

बहोत गाया है हमने महफिलों में

दो शब्द तुम्हारे यहां भी गा जाया करेगें॥


तुम जो रोज परोसते हो ना

बहुत खाया हमने गैरों के यहां

कभी हमें भी परोस देना

हम भी खा जाया करेंगे...


अच्छा छोडो वक्त की बात...

तुम जो पल की तलाश करते हो ना...

बहोत खोये है हमने अपनो के लिए


कभी हमे भी याद कर लेना

कुछ पल तुम्हारे साथ भी बिता जाया करेंगे.....


चलो छोड भीड की दुनिया को,

तुम जहां अपने तलाशते हो ना,

बहुत वाकिफ है हम इन से..


बता देना...

कभी तुम्हें भी रूबरू करा लाया करेंगे।


अच्छा छोडो बाते चांद सितारों की

तुम जो जमीं पे स्वर्ग तलाशते हो ना,

बहुत करीबी से देखा है हमनें उसको


बता देना...

कभी तुम्हें थी एक झलक दिखा लाया करेंगे॥

दुखी मत हुआ करो कभी आ जाया करेंगे॥


✍️:-Ramniwas khichar