पिता होता है कमाने के लिए, क्या तुम करो वो बताने के लिए। हंसता है सारा दिन क्या रात को चैन से वह सोता है, सच में इस दुनियां में सबसे अच्छा इंसान पिता होता है। फटी हुई है उसकी जो बनियान, वो रखता प्यार अपना एक गुस्से वाली मयान। आंखों के तीर वह भी चलता है, अपने बच्चे को सच्ची राह दिखलाता है। हमारी तारीफ़ वह सरे आम नही करते है, मगर किचन में माँ के सामने तारीफों के पुल बांधते है। अगर बच्चे को सही काम ने आए तो वह प्यार से बताते हैं, फिर भी पता नहीं बच्चे बुढ़ापे में उन्हें क्यों सताते है। "पारासरिया" उन्हें इंसान नहीं फरिस्ता कहता है, खुद की तुलना उनसे नही करता है, क्योंकि पिता को वह सबसे प्यारा इंसान मानता है।