मेरा प्यार तुम रख लो

बड़े बड़े महल तो नहीं मेरे पास देने को

चाँद तारे लाने की न औकात मेरी

मेरा दिल तुम रख लो

सोने चांदी के गहने नहीं देने को

प्यार के मोतियों का हार तुम रख लो

बड़े रेस्टोरेंट में खाना तो न खिला सकता

मेरे हाँथ से बनी रोटी और दाल तुम चख लो

जन्मों तक साथ की कसम नहीं दूंगा

मेरी आखिरी सांस तुम रख लो

बड़ी बड़ी बातें तो नहीं मेरे पास

मेरे आखिरी शब्द तुम रख लो

सब कहते हैं बड़े बिगड़े हुए हैं हम

मेरी शराफत तुम रखो लो

दुनियां ने बड़ा कठोर बना दिया मुझे

मेरी बची हुई कोमलता तुम रख लो

ज्यादा नहीं देने को पास मेरे

मेरा प्यार तुम रख लो

  -Ramji Pathak

Insta-@ramjipathak93

@anmolsatyavachan