मां की छांव
मां यह केवल एक शब्द नहीं है,
मां यह ममता की छांव है।
मां यह केवल एक शब्द नहीं है,
मां यह प्यार हद पार है।
मां यह केवल एक संयोग नहीं है,
मां तो साक्षात देवी का अवतार है।
मां को कोई सामान्य ना समझे,
मां के बिना दुनियां अंधकार है।
जग के निर्माता और पालनहार भी,
मां के चरणों को स्वर्ग कहते है।
देवी, देवता पूजे या ना पूजे,
मां पूजे तो जीवन में अपार पुरस्कार मिलता है।
मां का ओहदा कभी भी कम नहीं हो सकता है,
चाहे दुनियां तरक्की अपरम पार कर ले।
