हिंदी हिंद की पहचान है,
हिन्दी देश की शान है,
हिन्दी हमारी गौरव है,
हिंदी हमारा अभिमान है।
देश की एकता है हिंदी से,
देश की मिठास है हिंदी में,
संविधान की लिपि है हिंदी मे,
स्वतंत्रता की कमान थी हिंदी में।
हिंदी हमें सभ्यता है बतलाती,
हिंदी हमें मधुरता है सिखलाती,
हिंदी को हम राष्ट्रभाषा है बनाते,
हिंदी हमें संस्कृत की कद्र है सिखाती।
हिंदी को अब अपनाना पड़ेगा,
देश को हिंदी का महत्व जताना पड़ेगा,
पुरे जोर शोर से हिंदी का गुणगान गायेंगे,
सारे हिंद में हम हिंदी का परचम लहरायेंगे।
