एक ताजा तेवरी
*************
सत्ता के व्याख्यान महान
*ख़तरे में मुर्दे की जान*। क्या कहने!!
सारे तमराजों के बोल
" अपनी सूरज जैसी शान"। क्या कहने!!
"मैं ही ईश्वर, मैं ही सत्य"
करता झूठ आज ऐलान। क्या कहने!!
हंस बोलता त्याग विवेक-
" नीर क्षीर हैं एक समान"। क्या कहने!!
" फिसलन का है यहां बचाव"
बोल रहा हर एक ढलान। क्या कहने!!
*रमेशराज

