तेवरी
*************
जिनके गांधी पर व्याख्यान
उनके हाथों तीर-कमान। हे भगवान!!

बाप पूजता इनके पाँव
धन्य-धन्य ऐसी सन्तान। हे भगवान!!

हिटलर-नादिर जैसे लोग
बनते फिरते कृपानिधान। हे भगवान!!

मुख मुस्कान, पीठ पर तोप
कितना बदल गया इंसान। हे भगवान!! 

अनगिन हत्याओं के केस
लिए हुए जो वेद-क़ुरान। हे भगवान!!
*रमेशराज