तेवरी
*************
सोने के ऊपर है जंग
देख धूप का काला रंग।सब हैं दंग!!

सबसे आगे जिसकी दौड़
लिखा गया है उसे अपंग। ।सब हैं दंग!!

ये है राजनीति का खेल
बिन डोरी के उड़े पतंग। ।सब हैं दंग!!

दुःख के ऊपर सुख का लेप
ख़ामोशी का नाम उचंग।।सब हैं दंग!!

कैसा है ये सोच प्रबुद्ध?
नाले को माने है गंग। ।सब हैं दंग!!
*रमेशराज