तेवरी
************
हाँ जी, हाँ जी करना छोड़
बार-बार का मरना छोड़।डरना छोड़।।
और दबा मत खल के पांव
उसका हुक्का भरना छोड़। डरना छोड़।।
भला नहीं ये गर्दभ-राग
सर पर बोझा धरना छोड़। डरना छोड़।।
मार सके तो मार दहाड़
भय के बीच उतरना छोड़। डरना छोड़।।
बनना है तुझको फौलाद
खल को देख सिहरना छोड़। डरना छोड़।।
*रमेशराज

