रमेशराज की हाइकु विन्यास में ग़ज़ल-9
--------------------------------------
शोख अदाएं / उस पर सूरत / भोली-भाली-सी
उसकी यारो / हर इक आदत / भोली-भाली-सी |
सारी दुनिया / हम तक सिमटी / जो फूलों जैसी
साथ हमारे / हर पल जन्नत / भोली-भाली-सी |
मेरा-उसका / मिलन हुआ जब / वो या मैं जानूं
लिखी लबों ने / विहँस वसीयत / भोली-भाली-सी |
रोग प्रेम का / सहज बसा मन / टीसें सांसों में
झेल रहे हैं / अब हम किल्लत / भोली-भाली-सी |
मिलना छोड़ें / यह सम्भव कब / आयें बाधाएँ
लगें हमें अब / मधुर फजीहत / भोली-भाली-सी |
+रमेशराज

