रमेशराज की हाइकु विन्यास में ग़ज़ल-8          
-----------------------------------------
कब से रूठे / तुम अब हमसे / बोलो तो जानें 
भेद प्रेम के / हँसकर हमसे / खोलो तो जानें |

और पढेंगे / कब तक यूं हम / दर्दों की भाषा 
संग हमारे / इस मारग पर / हो लो तो जानें |

दो नजदीकी / सहज प्रणय की / मेरे प्राणों को 
जो अधरों पै / उस मधुरस को / घोलो तो जानें |

विरह तुम्हारी / अब अँखियन में / आँसू-सी डोले 
देख हमारा / अविरल क्रन्दन / रो लो तो जानें |

तुम क्या जानो / दहक-दहक के / अंगारे-सा है 
मेरे दिल-सी / असह अगन ले / डोलो तो जानें |
+रमेशराज