रमेशराज की हाइकु विन्यास में ग़ज़ल-7          
---------------------------------------
बड़ा सुहाना / पल-पल मंजर / दीखे आँखों को 
गहरा नीला / सुखद समन्दर / दीखे आँखों को |

आज उजाला / मन की तह तक / छाया प्यारा-सा 
आज प्रेम का / केवल दिनकर / दीखे आँखों को |

मैं कबिरा-सा / अगर बना अब / डोलूँ दीवाना 
उसका ढाई / रतिमय अक्षर / दीखे आँखों को |

तपतीं साँसें / तन-मन व्याकुल / सूखा ही सूखा 
कभी सुहाना / रति का जलधर / दीखे आँखों को |

लोग पुकारें / कहकर पागल / चाहे जो बोलें
मैं यह मानूं / इक मछलीघर / दीखे आँखों को |
+रमेशराज