रमेशराज की हाइकु विन्यास में ग़ज़ल-6
-----------------------------------------
याद सताये / अब मन बेकल / जाने क्या होगा ?
तुम आते तो / मिलता कुछ हल / जाने क्या होगा ?
मन कस्तूरी / तन अब संदल / जाने क्या होगा ?
करे वेदना / पल-पल चंचल / जाने क्या होगा ?
तुम्हें पुकारे / ये मन हरदम / रूठे क्यों ऐसे
अब आँखों में / जल है अविरल / जाने क्या होगा ?
नींद न आये / हम जग-जग के / रातों को काटें
काँटों-सी अब / लगती मखमल / जाने क्या होगा ?
कौन हमारा ?/ अब ग़म को हम / पीते जीते हैं
साँस डूबती / मन अति घायल / जाने क्या होगा ?
+रमेशराज

