रमेशराज की हाइकु विन्यास में ग़ज़ल-4
------------------------------------
बात-बात को / अटक-अटक के / बोले हौले से |
प्रीति-रीति में / प्रियतम बेहद / बोले हौले से |
नयी अदाएं / मन्दिम विहँसन / प्यारा-प्यारा-सा
रूप सलोना / मन में मधुरस / घोले हौले से |
सदा रखे है / सुधि-बुधि खोकर / आँखें नीची-सी
लाज-भरी वो / पल-पल पलकें / खोले हौले से |
वो जो मुख पे / अगर प्रणय के / भावों को लाये
मेरे मन को / नज़र-नज़र में / तोले हौले से |
लगता ऐसे / जनम-जनम के / दोनों हैं साथी
कभी मिले तो / सहज सुमन-सा / हो ले हौले से |
+रमेशराज

