रमेशराज की हाइकु विन्यास में ग़ज़ल-2
-----------------------------------------------
आज प्रेम के / सुखमय मंजर / खाली-खाली हैं
दरिया-झीलें / जलद समन्दर / खाली-खाली हैं |
आप नहीं तो / उलझन मन में / साँसों में फाँसें
आलिंगन के / रतिमय अक्षर / खाली-खाली हैं |
अब रिश्तों में / अति कडवाहट / लोगों ने घोली
हम दोनों के / मधुमय अंतर / खाली-खाली हैं |
आज लबों पै / सघन मौन बस / आँखों में आंसू
खुशियों वाली / मृदुलय के घर / खाली-खाली हैं |
एक पहेली / महज बनी अब / रातें सौगातें
अब दीवाली / दिन-सम उत्तर / खाली-खाली हैं |
+रमेशराज

