रमेशराज की हाइकु विन्यास में ग़ज़ल-12           
----------------------------------------
मन है जैसे / पल-पल संदल / ख़ामोशी छोड़ो
यहाँ प्रीति में / अब हम पागल / ख़ामोशी छोड़ो |

क्यों बन बैठीं / सघन मौन-लय / बातें आँखों की 
इधर प्राण हैं / अविरल चंचल / ख़ामोशी छोड़ो |

आया सावन / बादल रिमझिम / बूँदों को लाये 
आज हवा है / मदमय शीतल / ख़ामोशी छोड़ो |

हँस को बोलो / तज के अनबन / ग़ुस्सा ऐसा क्यों 
और करोगे / कब तक यूँ छल / ख़ामोशी छोड़ो |

मर जायेंगे / अगर नहीं तुम / बोलोगी प्यारी 
इन सांसों का / जब तुम सम्बल / ख़ामोशी छोड़ो |
+रमेशराज 
--------------------------------------------------------------------
+रमेशराज, 15/ 109, ईसा नगर, अलीगढ़-202001