रमेशराज की हाइकु विन्यास में ग़ज़ल-1          
------------------------------------
ख्वाब हमारे / कल तक सँग में / प्यारे-प्यारे थे 
खिले नजारे / कल तक सँग में / प्यारे-प्यारे थे |

आज कहाँ है / सहज विहँसना / सूखे होंठों का 
शोख इशारे / कल तक सँग में/ प्यारे-प्यारे थे |

आज ज़िन्दगी / अविरल तम में / डूबी-ऊबी-सी 
घने उजारे / कल तक सँग में/ प्यारे-प्यारे थे |

अब तूफां ने / तन-मन अपना / कैसा घेरा है 
हँसी किनारे / कल तक सँग में/ प्यारे-प्यारे थे |

नैना भरते / अब अंसुअन से / प्राणों में पीड़ा 
खूब सहारे / कल तक सँग में/ प्यारे-प्यारे थे |
+रमेशराज