रुक्न के अनुसार हू-ब-हू, बिना मात्रा गिराए एक ग़ज़ल
बहर-फैलुन फैलुन फैलुन फैलुन
----------------------------------------------------
कोंपल-कोंपल घूम रहा मन
जंगल-जंगल घूम रहा मन |
आज सुहास सुवास लिए हम
होकर बादल घूम रहा मन |
गंध-सुगंध बसी मन-भीतर
ले मधु के फल घूम रहा मन |
प्रेम-भरे शुभ चिह्न मिलें कुछ
साँकल-साँकल घूम रहा मन |
राज न ताज न साज़ कहीं पर
पा रति का बल घूम रहा मन |
+रमेशराज

