रुक्न के अनुसार हू-ब-हू, बिना मात्रा गिराए एक ग़ज़ल
बहर-मुतफायलुन मुतफायलुन मुतफायलुन मुतफायलुन
----------------------------------------------------
अब प्रान पर, मुसकान पर, पहचान पर, ग़म का असर
सुन यार मत, इस बात पर, बन बे-असर, नित बे-खबर |
तुझसे मिलन, गर हो सजन, महकें सुमन, तब रात-भर
खिलते कमल, कब आजकल, हम हैं विकल, अति नैन तर |
नित प्रीति पर, रति-रीति पर, सत नीति पर, चल ऐ सनम
तन रेत-सम, मन रेत-सम, अब मेघ बन, जल दे इधर |
मत दूर रह, बन नूर रह, दिल के निकट, कमला नयन
कुछ बात कर, दिन-रात कर, मत घात कर, कल-नाद कर |
छिड़के नमक, रुख की तमक, मत यूं दहक, अब आग बन
तिरछी नज़र, नित वाण-सम, करती सितम, इस ‘राज’ पर |
+रमेशराज
-------------------------------------------------------------------------
रमेशराज, 15/109, ईसानगर, अलीगढ़-202001

