रुक्न के अनुसार हू-ब-हू, बिना मात्रा गिराए एक ग़ज़ल 
बहर-फैलुन फैलुन फैलुन फैलुन
----------------------------------------------------
लूट लिया दिल प्यार जताकर 
घात लगाकर बात बनाकर |

क्यों छुपती है दूर कहीं पर 
सावन में अब आग लगाकर |

ओ मधुबैन अरी कमला सुन 
आज गले लग हाथ बधाकर |

होश उड़े हर बार तुझे लखि 
तू इठलाकर यूं न चलाकर |

तू कर दे मुझको अब रोशन 
ओ हरिणी बन चाँद-दिवाकर |
+रमेशराज