तेरी यादों की कशिश,

गुलाबी ठंड सी है,

काटती सी और गुदगुदाती सी।

अकेलेपन में,

तेरी चाहत की तपिश में,

सेकते हैं ख़्वाबों की ठिठुरन।

घनी सर्द रात में,

यूँ ही गुलाबी हो जाते हैं,

अकेले , तेरी याद में।

तभी तो ठंड भी

गुलाबी है,

तेरी यादों के साये में।