शाम की गोधूलि सी ढलती सी जिन्दगी,
किसी उजास की खोज में ठहरी सी जिन्दगी,
स्याही के रंग सी अब जज्बातों में उलझी जिन्दगी,
किसी खाली पन्ने सी कोरी यह जिन्दगी।
मात्राओं की तरह ख्वाबों में उलझती यह जिन्दगी,
भरोसे की चट्टानों पर बिखरती यह जिन्दगी।
हवाओं के झोंकों सी बहती यह जिन्दगी
तो ठहरे पानी सी गंधाती यह जिन्दगी।
हौसलो की बारिशों को गटकती यह जिन्दगी,
किसी गुफ्तगु की तलाश में भटकती है जिन्दगी।
