भोर में ही उठा था साहब,

नाहा धो कर तैयार हुआ,

नाश्ता जो मिला वो खाकर,

खाने का डब्बा लेकर,

अपने घर से निकल पड़ा,

१० बज गए नाके पर,

पर नही मुझे कोई काम मिला,

आया हु तो खाली हाथ ना जाऊंगा ,

कुछ काम मिलेगा,

तो आज घर राशन ले जाऊंगा,

परेशान पत्नी घर पर,

बच्चे गए होंगे स्कूल,

सोच रहे होंगे पापा चॉकलेट लाना न जाए भूल,

चलो आखिर आज मिल गया काम हमाली का,

वजन बोहत है पर,

पर मेरी मजदूरी से है कम,

काम चोरी नहीं करूंगा,

हाथ पैर में अभी भी है दम,

रोज कुआं खोदने रोज पानी पीने वाले मजदूर है हम।