चाहा था जो उसे परदे पे उतारूँ कैसे
ए ज़िंदगी तुझे मर्ज़ी से गुज़ारूँ कैसे

खुद को मैं तोड़ लूँ जो तेरा हो काम आसां
और बता तुझसे सहमत नज़र आऊँ कैसे

थामी उमीद हाथों की कुछ लकीरें खीँची
सोचूँ मैं तुझसे इन्हे आ कर मिलाऊँ कैसे

तेरे वो आने की राह बस यूँ ही देखी मैंने
कि खुद ही हो गया पत्थर अब तुझ तक आऊँ कैसे

चाहा तो था कि मैं चाहूँगा तां उम्र यूँ ही
पर अब लगा हूँ थकने ये तुझको बताऊँ कैसे

-Rमन