यादों की रेल जब भी मेरे दरवाज़े पे आती है
अपने डिब्बों में किस्से वो भर के लाती है

कुछ हैं रंगीन कुछ ग़मग़ीन तो कुछ मुझे आंकते से
उन खिड़कियों से उनके क़िरदार भी हैं झांकते से

मैं इस डिब्बे से उस ड़िब्बे पे फांदती रहती हूँ
उनकी सब कड़ियों को फिर से बांधती रहती हूँ

ग़मग़ीन डिब्बों को मैं छू के गुज़र सी जाती हूँ
आंकते हैं जो मुझे उन्हें आँखें दिखा आती हूँ

ज़्यादा वक़्त रंगीन से डिब्बों में गुज़ार आती हूँ
उन हसीं से किस्सों में बहती ही चली जाती हूँ

कभी मैं बचपन तो कभी जवानी को जी लेती हूँ
किस्सों से मैं शरारत या शोख़ी चुरा सी लेती हूँ

वहाँ से जो लाई मैं महक नये रंगों में भरती हूँ
इक नए किस्से से भरा डिब्बा तैयार करती हूँ

- Rमन