वो पुराने ख़त में इक रिश्ता पुराना रक्खा है
धुंधली लकीरों में इक प्यार पुराना रक्खा है
बड़े अंदाज़ से पिरोये थे कुछ लफ़्ज़ों में जज़्बाद
उन्हीं लफ़्ज़ों में छिपा इक इज़्हार पुराना रक्खा है
सूखा हुआ वो पन्ना हर बार भिगा देता है
बंद उन किताबों में क्या आज़ार पुराना रक्खा है
छूटे वो सब जिन को कहनी थी दिल की बातें
बस अब इक वो ही मैंने यार पुराना रक्खा है
खुद ही जाता है सिमट अपनी राहें नापता सा
छिपा के मैंने वो दिल-ए-बेज़ार पुराना रक्खा है
-Rमन

