आज फिर उदास सा है दिल
फिर मुझ से नाराज़ सा है दिल
अपनी ही आगोश में लिपटा जाता है
धड़कन की आहट पे भी सिमटा जाता है
किसी रूठे हुए बच्चे की तरह
इक कोने से चिपका जाता है
कोई हठ सी लगाए बैठा है
बस रट सी लगाए बैठा है
कुछ नहीं सुनना मुझे
कुछ नहीं कहना मुझे
ऐसे नहीं रहना मुझे
अब और नहीं सहना मुझे
कभी मैं सोचती हूँ
इसकी हर हरकत मिटा दूँ
कोई ना सुन पाए इसे
सब तरफ ताले लगा दूँ
खुद को भी न देख पाऊँ
इस तरह खुद को छिपा दूँ
और कभी ये सोचती हूँ
अब तो ये पर्दा गिरा दूँ
आज झटका के मैं दामन
अपने सब रिश्ते भुला दूँ
पर, ये न हो पायेगा मुझसे
कैसे इस दिल को बता दूँ
कैसे इस दिल को बता दूँ
~ Rमन
