ना चाहत चाँद की ना आसमान चाहिए
मुझे तो जहां में बस तुम्हारा साथ चाहिए
तुम कहो अगर तो मैं बन जाऊं बस ये नदी
लेकिन मुझे दरियाओं सा ही प्यार चाहिए
मेरे दिन की हर सुबहा हो बस इक तुम से ही
साथ जो तुम्हारे बीते बस वो रात चाहिए
तुम बिन जाऊं कहाँ मैं इस दुनियाँ में आके
पल बीतें तुम्हारे साथ ये सोगात चाहिए
मैं जब जब भी लौटूँ खुदा के हसीं जहां में
दुआ है ये कि मुझे तुम ही हर बार चाहिए
-Rमन
