तुझ से नाराज़ हो के देख लिया
खुद से भी दूर जा के देख लिया

जिस हसीं चेहरे के थे कायल हम
उसकी आँखों में रोष देख लिया

बिखरे रहने दे सारे मसले अब
मैंने सुलझा के सब भी देख लिया

ग़ुंचा-ए-दिल ने इस ज़माने में
शोला और फूल बन के देख लिया

दोस्तों से भी क्या कहें दिल की
दुश्मनों में ही दोस्त देख लिया

दफ़न कर दी हैं मैंने चाहते सब
ये जहां पा के मैंने देख लिया

छोड़ डाला है उसपे सब मैंने
रात दिन एक कर के देख लिया

-Rमन