दिल में तेरी यादों को संभाला हमने
तू होता तो तुझे भी संभाल रखते हम

यूँ तो मिल जाती हैं ज़माने की तारीफें
पर तेरे ही उन दो लफ्ज़ो को तरसते हम

जो हो जाता हम पर भी वो करम उसका
तो तेरे दिल में भी झर झर बरसते हम

तू जो बन जाता इक आईना मेरा
तो देख कर तुझे ही सजते संवरते हम

चाहे लड़ लेते कितना ही ज़माने से हम
तेरी ही इन बाँहों में आ फिर बिखरते हम

-Rमन