दे दस्तक कभी तो मेरे दर को तू आ
बहकता ही कभी तो इधर को तू आ

सबब हो या हो जो इत्तिफाक़ ही कोई
तू आ यूँ ही किसी भी पहर को तू आ

ये मस्लक नहीं तेरा ख़बर मुझे है
किसी रास्ते तो इस शहर को तू आ

ये शबनम तो बरसती है हर ही लम्हा
जो सूखा है तो भी उस शजर को तू आ

लगी ढलने ये जीवन की शाम अब तो
कि पल के लिए ही इस सफ़र को तू आ

-Rमन

मस्लक - rule of conduct / passage