दरवाज़ा मोहब्बत का खुला रखना कि वो आ जाए शायद
घर में शम्माँ जलाये रखना कि वो आ जाए शायद

राहों को उसकी देखते पत्थर हुई हैं ये आँखें अब तो
कुछ नमी फिर भी बचाये रखना कि वो आ जाए शायद

उम्मीद का दामन भी अब तो छूटा ही जा रहा है
ऊँगली ऊँगली में फसाये रखना कि वो आ जाए शायद

माना अब उसका ज़िक्र कहीं भी मुनासिब ना होगा
हर दुआ में उसका नाम रखना कि वो आ जाए शायद

-Rमन
---