मुझे ना इतना याद आया करो
यूँ ना रह रह के तुम सताया करो
कि गुलिस्तां का रुख नहीं करना
ना यूँ फूलों में मुस्कुराया करो
लौटना हो तुम्हें जो फिर वापिस
गली में मेरी तुम ना आया करो
अरमां फिर से बहक ना जाये कहीं
ना यूँ संवर के पास आया करो
यूँही रहने दो अब हमें वाइज़
राब्ता गैरों से ना बढ़ाया करो
-Rमन

