मेरे तुम्हारे बीच में ,
ये अनकहा सा क्या है ?
आँखों की हरकतों में ,
ये मुस्कुराता क्या है ?

तेरा ये नाम सुन के ,
यूँ दिल बहकता सा क्या है ?
मेरी ये बंद पलकों में ,
तेरा उतरना सा क्या है ?

धीमे से मैं ने पूछा ,
क्या प्यार इसकी वजह है ?
तूने भी हंस के बोला ,
कि दिल में तू बसा है l

-Rमन