इंसाँ को चुनना आसान कब रहा है
दरमियाँ जब भी ये मज़हब रहा है
जुनूं न तुझ में न मुझ में कमतर रहा है
पर घर उजड़ने का दोनों में डर रहा है
कर पल याद तू मेरा यावर रहा है
इस घड़ी में क्यूँ बन जनावर रहा है
घर में मेरे राम और तेरे रब रहा है
क्या उसको इससे मतलब रहा है
क्या आसमां हमारा अलग रहा है
कब तेरा पश्चिम मेरा पूरब रहा है
जब ये सब उसका ही करतब रहा है
तो लड़ने का अब क्या ही सबब रहा है
-Rमन
