मैं देख उसको जिये जा रहा था
जाम इश्क़ का पिये जा रहा था

वो देखो फिर इतरा रहा था
के फूल रंगत दिखा रहा था

वो यारों को यूँ गिना रहा था
बच्चा ईनाम दिखा रहा था

मैं आज उसके घर जा रहा था
मैं रब मनाने हज जा रहा था

मुझे देख वो फिर मुसका रहा था
वो फिर ना कहने जा रहा था

वो ख़ुद ही तो दूर जा रहा था
इलज़ाम ख़ुदा पे लगा रहा था

वो इक फ़साना सुना रहा था
यूँ "रमन" को वो दोहरा रहा था

-Rमन