उसकी ही तपिश से अब तक जल रही थी मैं
जब वो घर लौटा ज़रा संभल रही थी मैं

आँखों में फ़रेब का इक कतरा भी नहीं था
उसकी भी जसारत की हद समझ रही थी मैं

इस बार वफ़ा की ख़ुशबू तो आ रही है
रातों में फिर से जुगनू पकड़ रही थी मैं

इश्क़ में तो जलना परवाने की है फितरत
उसको देखते ही रूप बदल रही थी मैं

सुना है "रमन" इश्क़ खुदा के बस में नहीं है
पर उसके रहमो करम पे तो चल रही थी मै

-Rमन