तू यार है जो मेरा तो लगता क्यों नहीं है
तू बात दिल की मेरे समझता क्यों नहीं है

आँखों में अश्क़ ले कर रहती हूँ तेरे हरसू
तू है जो हम सफर तो बहता क्यों नहीं है

चेहरे की झुर्रियों में लकीरें शिकन की भी हैं
हमराज़ है जो मेरा तो पढ़ता क्यों नहीं है

जो तूफ़ान ख़यालों के उठते ज़ेहन में हैं
गर साहिल है मेरा तो थामता क्यों नहीं है

हो जाएं ग़म ग़लत सब सुन लूँ दो लफ्ज़ तेरे
सुनना जो मैं चाहूँ वो कहता क्यों नहीं है

-Rमन