ख़्वाहिशों के पेड़ के नीचे बैठी मैं
उस सब से मीठे फल के इंतज़ार में
ना चख कर देखा कुछ भी और
कुछ भी नहीं उस जैसा इस संसार में
सीधी नज़रें बस इक टक उस ओर
ना भटके ध्यान यूँ ही बेकार में
जो छूट गया कहीं हाथों से उस पल
होगा फिर जीवन अन्धकार मय
आया वो क्षण जिसकी थी लगन
पाया वो थी जिसकी हकदार मैं
मीठा फल यूँ मन को भाया
चख लूँ ये बारम्बार मैं
निस दिन लेकिन क्यों होता कड़वा
सोचूँ कर दूँ अब इंकार मैं
सब कुछ पा कर भी क्यों लगता
रह गई हूँ बस निराहार मैं
बीते पलों के बारे में सोचूँ
जाऊँ कैसे अब उस पार मैं
मिले जो पेड़ ख्वाहिशों वाला
बैठूँ फिर फलों के इंतज़ार में
कुछ फल चुन लूँ खट्टे मीठे
भर लूँ झोली इस बार मैं
तरह तरह के रस मैं ले लूँ
हो जीवन मेरा भी रसधार मय
- Rमन
