मैं मुसाफ़िर और मंज़िल है तू
मेरी ज़ीस्त की अब चाहत है तू
मैं कहीं भी तो नहीं हूँ अब खुद में
मेरे अंदर तू मेरे बाहर है तू
वो कहते किताबों में है तू
लफ्ज़ो में कुछ ज़र्रा ही है तू
क्या ही कीजे अब बयां तुझ को
कि जहाँ कुछ नहीं वहाँ भी है तू
"रमन" देखे कैसे ही अब तुझ को
जितना दिखाए उतना ही है तू

