खो गए बाज़ार में हम कोई भी ख़रीदार ना मिला
ताकते रहे जिस्म सभी कोई भी दिलदार ना मिला
हवाओं को बाँधने निकले थे सभी मिलने वाले
बहने दे जो मौज में, कोई भी दिल इतना हवादार ना मिला
चाँदनी को ही महफूज़ रख लो गे डिबिया में गर
कैसे चमकेगी जो खुले आसमां का दीदार ना मिला
और मिलते तो हैं सफ़र में मुझे भी राहगीर कई
गुनाह भी करे मेरे कबूल ऐसा गुनेहगार ना मिला
-Rमन

