करना तो चाहते हैं पर कुछ कर नहीं सकते
चुप रहने में भलाई है हम यूँ मर नहीं सकते

देखूँ निगाहों से तो दिखे माहताब ही वो
तुम आफ़ताब कहो गर सवाल कर नहीं सकते

नहीं बग़ावत की तो इजाजत यहाँ किसी को
सुना है वो कहते तो हैं कि तुम डर नहीं सकते

फ़रमान आज ये लिक्खा बेटी को पंख दे दो
घर आ के कहते हैं कि तुम यूँ उड़ नहीं सकते

वेहशत ही वेहशत है "रमन" हर सफ्हे पे अब
अख़बार आजकल के तो हम पढ़ नहीं सकते

-Rमन