आज फिर बेचैन है दिल
आज फिर हंसना है यहाँ

चेहरों पे डाले है चेहरे सभी
आज फिर सजना है यहाँ

न मिले दिल से दिल तो क्या
हाथों को तो मिलना है यहाँ

दबोच न ले कोई मुझे
यूँही तो बचना है यहाँ

भीड़ है मेरे आस पास
जाने कौन अपना है यहाँ