ये जलती चिता है या जलती चिंताएं
या जलते अरमां हैं दे दे सदायें
ये मुक्ति के पथ को जाती हैं राहें
या नए भेस में हैं नयी यातनायें
बिलखते कुछ तनों से आवाज़े आयें
कुछ यूँ सिसकते तनहा ही रह जायें
ये टूटे घड़ों से टूटे कुछ दिल हैं
ये चादर में लिपटी हैं कुछ आहें
आँखों से बहती हैं यादों की धारा
हाथों को जोड़े अब हैं बस दुआयें
- Rमन

