इक ख़बर पढ़ी मैंने जिसमें तेरी रोती तस्वीर लगाई थी
पापा की परी कह कर हालात की फिर ख़िल्ली उड़ाई थी
अपनी मर्ज़ी से हमसफ़र चुनने की बात ग़लत बताई थी
और तुझ पे हाथ उठाने की वजह जायज़ ठहराई थी
सबने ख़ुद ही वहाँ तेरे लिये कई सज़ायें सुनाईं थीं
तेरी इन सभी हरक़तों पे गहरी पाबंदी लगाई थी
इन्होंने सुबह देवी माता के आगे ज्योत जलाई थी
और तुझे मुठ्ठी में दबोचने की नई साज़िश बनाई थी
लोगों के विचार पढ़ कर मैं ज़रा असमंजस में आई थी
ये कैसे अजीब से इक समाज की छवी नज़र मुझे आई थी
दिल कुछ सोच विचार में पड़ गया और मैं फिर घबराई थी
मैंने मेरे बच्चों की क्या सही समाज में जगह बनाई थी
कहने को तो हमने प्रगती की नई राहें अपनाई थीं
लेकिन क्या हमने ख़ुद में ये इंसानियत फिर कहीं गवाई थी
