इक कमरा तन्हाई का शोर करता है
दिल में तेरी यादों का ज़ोर करता है
कहता कि नहीं वो अब तुझपे मरता है
तू क्यूँ ये हाय तौबा हर रोज़ करता है
माना वो आजकल बहुत हँसा करता है
देख तू उसके भी पापों का घड़ा भरता है
करम ख़ुदा का सब पर ही बरसा करता है
तू क्यूँ ही बेवजह हर पल मरा करता है
देख कोई उस दरवाज़े पे दस्तक करता है
चल बढ़ तू भी नई गलियों में भी रास्ता है
-Rमन
