हम से ये तराना इश्क़ का रवाँ नहीं हुआ
काँपता रहा फ़साना बयां नहीं हुआ
उस दरीचे में अभी वो आता नहीं नज़र
मेरे इश्क़ का असर अभी वहाँ नहीं हुआ
सीख़ डालीं हैं अभी से उसने सब अदायें भी
हाल ए दिल का तो अभी उसे गुमाँ नहीं हुआ
मिल जो जायें इक दफ़ा ये निगाहें ही अगर
गम न होगा की ये राज़ ए दिल अयाँ नहीं हुआ
वो क्या जाने होती है कैसी इश्क़ की जलन
घर से मेरे कोई भी अब तक धुआँ नहीं हुआ
-Rमन
